ग्राम पनियाली में चल रहे इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के एनएसएस के विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने गांव का सर्वे, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक एवं स्थानीय नागरिकों के लिऐ स्वरोजगार से संबंधित जानकारी के लिए शिविर का आयोजन किया।
एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से आज स्वयंसेवियों द्वारा घर घर जा कर गांव का सर्वे किया और ग्रामीणों को वोटर कार्ड बनाने, वोटर लिस्ट में नाम, एवं मतदान करने हेतु जागरुक किया।
इसके पश्चात स्थानीय जनता के लिऐ सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में बताने के लिऐ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निर्मला सोशल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव कुमार भटनागर ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।
इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता एवं नशा एक अभिशाप विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 अंजू पालीवाल, चंद्र शेखर भट्ट, सुनील खाती आदि उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग