मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज (INS RANVEER) रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मी शहीद हो गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
भारतीय नौसेना (Indian navy) के विध्वंसक रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में तीन नाविक शहीद हो गए, जब युद्धपोत मुंबई हार्बर पर था।
मृतकों की पहचान का खुलासा अभी नहीं किया गया है। सूत्र ने कहा कि इस दुखद घटना में जहाज पर सवार अन्य कई लोग घायल हो गए हैं।
एक बयान में, भारतीय नौसेना ने कहा, मुंबई नेवल डॉकयार्ड में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मी शहीद हो गए।
इसमें कहा गया कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। बयान में कहा गया है कि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
बयान में उल्लेख किया गया, “आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।”
नौसेना ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।
भारतीय नौसेना ने कहा, कोई बड़ी सामग्री क्षति की सूचना नहीं है।
पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथा, आईएनएस रणवीर को 28 अक्टूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज (INS RANVEER) रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मी शहीद हो गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक