July 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालयए कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के बहुभाषी शिक्षा एवं विद्यार्थियों की रोजगारपरक दक्षताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा आयुक्तालय एवं द इंग्लिश एंड फॉरन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU), हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल्स प्रोग्राम’ के अंतर्गत इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान के मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विदेशी भाषा का आधारभूत ज्ञान प्रदान करना, उनके संचार कौशल को विकसित करना तथा रोजगार एवं उच्च शिक्षा के नए अवसरों के लिए तैयार करना है।

फ्रेंच भाषा कार्यक्रम समिति की नोडल अधिकारी श्रीमती सपना कोटरा ने छात्राओं को कार्यक्रम की रूपरेखा, विदेशी भाषा के महत्व तथा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में फ्रेंच भाषा के बढ़ते उपयोग एवं रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह चार माह का संरचित कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उनकी सहभागिता को सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठतम संकाय सदस्य श्रीमती प्रेरणा शर्मा एवं डॉ राजेंद्र माहेश्वरी उपस्थित रहे। सुश्री अर्चना सहारे (आई टी प्रभारी), ‘डॉ. जितेश जोशी, डॉ दीप्ति जोशी, सुश्री हर्षा जैन, श्रीमती अस्मि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर छात्राओं में उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिला । महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में अधिकाधिक छात्राएँ इस पाठ्यक्रम से जुड़कर विदेशी भाषा दक्षता के माध्यम से अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी।

About The Author