अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल: आज दिनांक 31अक्टूबर, 2026 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भूमिका और महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करना था।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मतदान के महत्व को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज में मतदान के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का अवसर प्रदान किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनिशा शाह, द्वितीय स्थान बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा देवयानी तथा तृतीय स्थान बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र अजीत कुमार ने प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रीतियोगिता के निर्णायक मंडल के संयोजक श्री अमित कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक (भौतिक विज्ञान) रहे।सदस्य श्रीमती सीमा सहायक प्राध्यापिका (हिंदी) तथा डॉ. योगेंद्र सिंह गुसाईं ने सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में SVEEP के नोडल अधिकारी श्री रमेश चन्द्र तथा सदस्य श्री कृष्णपाल सिंह, डॉ० श्याम कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं मतदान के महत्व को समझें तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी है।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में रचनात्मकता, लोकतांत्रिक चेतना और जागरूक नागरिकता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ