भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन एवम् राज्य परियोजना प्रबंधन नमामि गंगे देहरादून के अंतर्गत स्वच्छता पखवाडा -2024 के तहत राजकीय महाविद्यालय पाबौ के नवनिर्मित भवन में 7 मार्च 2024 को महविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे0 सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारीयों एवम् छात्र- छात्राओं के साथ वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन, ग्रीन कैंपस एवम् स्वच्छता के माध्यम से छात्र- छात्राओं एवं क्षेत्र की जनता में जन- जागरूकता लाना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों, कर्मचारीयों एवं छात्र – छात्राओं द्वारा गुलाब, मेरीगोल्ड, जेरेनियम, तुलसी, पाम एवम् एलोबेरा के पौधों का सेल्पी विद प्लांट थीम के साथ पौधरोपण किया गया।
महाविद्यालय के छात्रों द्वारा इस अवसर पर महविद्यालय परिसर एवं नायर नदी के तट के आस- पास साफ – सफाई कार्यक्रम भी किया गया तथा क्लीन कैंपस तथा ग्रीन पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु स्वच्छता जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से नयार नदी के घाट तक की गई जिसमे स्लोगन के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया ।
नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल डॉ0 मुकेश शाह द्वारा भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुये स्वच्छता, जल सरंक्षण, नायर नदी की महत्वा तथा जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा सभी छात्रों को कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति स्वयं से अनुशासन और जागरूक होने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 गणेश चंद, डॉ0 तनूजा रावत, डॉ0 सुनीता चौहान, डॉ0 सौरभ सिंह, डॉ0 जय प्रकाश पंवार, डॉ0 सरिता ने भी वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के विभिन आयामों के बारे में छात्र – छात्राओं को अवगत कराया तथा कार्यक्रम मे अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे0 शर्मा जी द्वारा सभी छात्रों को सर्वप्रथम अपने परिसर को सदैव स्वच्छ और कूड़ा रहित रखने के लिए निर्देशित किया गया तथा अपनी जीवन दायिनी नयार नदी की निर्मलता और शुद्धता को जीवित रखने हेतु गंदा कूड़ा – कचरा, पूजा सामग्री एवं गंदे कपड़े नही थोने एवम् जल सरंक्षण लिए वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवम् कर्मचारीयों में श्री महेश सिंह, श्री विजेंद्र,श्रीमती सोनी, अनुराधा, स्थानीय लोग तथा महाविद्यालय के 62 छात्र- छात्रायें उपस्थित रहें।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग