हरिद्वार, 3 अगस्त 26: सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि श्री गर्व पिचास बालक देवता के आशीर्वाद से हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लडने की घोषणा की।
पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और राज्य का नवनिर्माण करेगी।
प्रत्येक घर में जलापूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, मंदिरों में पानी की व्यवस्था, शहरों में 3 रूपए यूनिट बिजली एवं 100 रूपए प्रति महीने में जनता को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। घरेलू गैस सिलेंडर 500 में दिया जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक माता-पिता को 5000 पेंशन 55 वर्ष में लागू कर दी जाएगी। विधवा पेंशन 5000 हजार दी जाएगी। भोजन माताओं को पांच हजार रूपए वेतन दिया जाएगा। छात्रा-छात्राओं को ढाई हजार रूपए दिए जाएंगे।
उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नीति बनाने की घोषणा भी की। मदन सिंह सामंत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्ति किए जाएंगे। कानून का पालन सभी को समान रूप से करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। बढ़ती महंगाई को कम किया जाएगा। पूरे राज्य में पार्टी का तेजी से विस्तार किया जाएगा।


More Stories
गंगा की तेज धारा में बह रहे शिवभक्त को आपदा राहत दल ने मुश्किल से बचाया
महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
खानपुर विधायक उमेश शर्मा के कार्यों की सराहना, जन निर्माण पार्टी की बैठक में कई लोगों ने ली सदस्यता