राजकीय माॅडल महाविद्यालय मीठीबेरी, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम ने किया। आज के कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ कुलदीप चौधरी ने मतदाता जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित किया और कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना आवश्यक है, इस कार्य हेतु सभी छात्र छात्राओं को अपने मतदान पहचान पत्र को बनवाना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को नए मतदाताओं के लिए आवेदन पत्र प्रारूप 6 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया ने कहा कि यदि लोकतंत्र को मजबूत बनाना है तो सभी को मतदान करना आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ सुनीता बिष्ट,डॉ लक्ष्मी मनराल तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल एवं कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे तथा स्वयंसेवियों में प्रतिभाग करने वालों में गुलफाम, गगन, रजनी, मनीषा, सागर, ईशा, आंचल, सोनिया, पूजा, सपना,काजल, आदि ने प्रतिभाग किया।


More Stories
गजा: स्वरोजगार मे पिरुल इकट्ठा करके लाखों की कमाई, आय के साथ वनाग्नि घटनाओं पर रोक
हरिद्वार: जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
गजा: सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण, दो विभागों की ढिलाई से स्वीकृति अधर में