लखनऊ: आज श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा फरीदी नगर रुद्र विहार कॉलोनी इंदिरा नगर में स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 21 जनवरी से अखंड रामायण का पाठ किया गया जो आज 22 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ।
उसके बाद सभी ने सामूहिक हवन में आहुतियां डालकर जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण को राम में परिवर्तित कर दिया एवं श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा जी के द्वारा सभी भक्तों को जय श्री राम के पटके पहनकर उनका अभिवादन किया गया एवं पुरोहित जी के द्वारा सामूहिक हवन किया गया मानो ऐसा लग रहा था की रूद्र बिहार का पूरा वातावरण अयोध्या में हो गया हो . माताएं बहने बुजुर्ग सभी लोग जय श्री राम के जयकारे का उद्घोष कर रहे थे सभी अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए भंडारे में अपना अपना योगदान दे रहे थे।
समिति के संरक्षक समाजसेवी राकेश गुप्ता जी सभी वृद्ध जन को प्रसाद वितरण का कार्य कर रहे थे।
समाजसेवी राजेश सोनी एवं व्यापारी नेता आकाश अग्रवाल जी ने कहा इस तरह के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और नकारात्मकता का विध्वंस होता है।
इस अवसर पर समाजसेवी शरद मेहरोत्रा, विनोद शर्मा,सीतांशु सोनकर प्रतिबिंब गुप्ता ,प्रीतम गुप्ता ,केतन गिरि ,विकास जायसवाल, विकास कश्यप ,अनुज बाजपेई ,विशाल तिवारी ,विकास यादव, कुमार अमित, इंद्रेश , आशुतोश अवधवाल, यशपाल सिंह थापा जी, नितिन चौधरी, अजय कुमार आदि भक्तगण , व्यापारी गण मौजूद रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग