डीपी उनियाल गजा/नरेंद्र नगर : नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर मे भाजपा की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने इस जनादेश को जनता की जीत बताते हुए विकास कार्यों की राजनीति पर जनता की मुहर बताया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जनता के इसी विश्वास के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनायेगी।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उन्हे राजनीति में आने के बाद से नरेंद्र नगर विधानसभा की जनता का लगातार सहयोग, स्नेह, और आशीर्वाद मिलता रहा है। कहा कि वह सदैव नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता के आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तर उत्तराखण्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और भाजपा सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी।
चुनाव प्रचार के दौरान जुड़े एक सवाल के जबाब मे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता की अदालत करती है, और जनता ने निर्णय दे दिया है, कहा कि उनका पूरा ध्यान नरेंद्र नगर विधानसभा के चौमुखी विकास पर है।


More Stories
हरिद्वार: चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध
कोटा: संस्कार भारती ने कला मंथन 2026 में प्रख्यात कोडियट्टम गुरु मार्गी मधु और उनके दल को किया सम्मानित
महाविद्यालय मजरा महादेव में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित