हरिद्वार: आज गुरुवार को श्री महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में हवन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन संपन्न हुआ और प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संजय गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वैश्य बंधु समाज के संरक्षक डॉक्टर विशाल गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महामंत्री राजीव गुप्ता ने सभी उपस्थित समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर संजय तायल, अनुपम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आदित्य बंसल, पीके बंसल, गौरव गुप्ता, जीडी केसरवानी, लोकेश गुप्ता, वरुण अग्रवाल, शेखर गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, ओपी गुप्ता, नरेश रानी गर्ग, अरुणा बंसल, अलका अग्रवाल और निधि बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग