हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शुक्रवार से हिंदी सप्ताह प्रारंभ हुआ। पहले दिन विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र बिलाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंजलि दूसरे स्थान पर रही जबकि राशिद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि हिंदी केवल हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है बल्कि हिंदी भारत की आत्मा में बसती है। कामकाज की भाषा में हिंदी का अधिकतम प्रयोग किया जाना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं से जुड़ी भाषा है। प्रेम अथवा गुस्से के समय जिस भाषा में शब्द निकलते हैं, वह हिंदी होती है। उप प्राचार्य डॉ.योगेश कुमार ने कहा कि भाषाएं आपस में बहनें होती हैं। हिंदी हमारी मां है और अन्य भाषाएं मौसी की तरह हैं। हमें अपनी मां का सम्मान करना चाहिए, लेकिन दूसरी भाषाओं का अपमान करने के बारे में कभी नहीं सोचना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कर रही हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. अंजू शर्मा ने हिन्दी दिवस मनाए जाने की परंपरा के बारे में बताया।
विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. निशा चौहान और डॉ.संध्या त्यागी ने निभाई। इस अवसर पर डॉ अंजू अस्तवाल, डा. छवि , अजय सैनी , अर्जुन कुमार ,छवि,शालू , इना आदि उपस्थित रहे।



More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रिकेट ट्रायल संपन्न, छात्र-छात्राओं में दिखा भारी उत्साह