हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 के चलते हरिद्वार में दिन-प्रतिदिन बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों और जनहित को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसका ध्यान रखते हुए सभी संस्थानों को छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल माध्यम से नियमित कक्षाएं लेकर विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।




More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती