हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के एक्कड कलां गांव में एक जेई पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेई रुद्रपुर में तैनात है।मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
पति का दावा है कि रूम हीटर चलाने के दौरान गैस बनने से विवाहिता की मौत हुई है। मायके वालों ने गले पर निशान दिखाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड कलां गांव में 36 वर्षीय नैना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर पति गोविंद का कहना है कि रात में कमरे में हीटर चल रहा था। जिससे गैस बन गई, नैना की मौत हो गई। हालांकि, मायके पक्ष ने इस दावे को खारिज करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
ज्वालापुर के कडच्छ निवासी नैना के मायके पक्ष का कहना है कि उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। यह इशारा करता है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पति गोविंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। यह घटना उसी का परिणाम हो सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना के बाद गांव में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण स्पष्ट होंगे।


More Stories
“स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा, लौटाये 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने किया फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण