- ज्वालापुर में वृद्धा को सम्मोहित कर युवक सोने के कुण्डल लेकर चंपत
अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़,हरिद्वार : ज्वालापुर के मोहल्ला मैदानियान में घर से सब्जी लेने बाजार गई वृद्धा से एक युवक ने सम्मोहित कर कानों से सोने के कुण्डल उतरवा लिये।
घटना की जानकारी पीडिता को घर पहुंचने पर लगी। मामले की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पीडित परिजनों सहित आसपास के लोगों ने आरोपी युवक की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा।
पीडित परिवार द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर एक वृद्धा महमूदा पत्नी अहमद (75) निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर घर से सब्जी लेने के लिए बाजार के लिए निकली थी। बताया जा रहा हैं कि जब वृद्धा घर से कुछ ही दूरी पर सिराज धर्मशाला के पास पहुंची। इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला, जिसने वृद्ध महिला को बातों में उलझा कर उसको सम्मोहित कर कानों से सोने के कुण्डल उतरवा लिये। घटना की जानकारी वृद्ध महिला को घर पहुंचने पर हुई। जिसकी जानकारी वृद्धा ने परिजनों को दी।
पीडित परिजनों सहित आसपास के लोगों ने आरोपी के बताये गये हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीडित परिजनों ने घटना की जानकारी रेल चौकी पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा हैं कि रास्ते में मिला युवक वृद्धा को बातों में उलझा कर जेब से रूमाल निकाल कर चेहरे के आगे लहराया था। जिसके बाद वृद्ध महिला अपनी सुधबुध खो बैठी थी।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्राकर नैथानी ने बताया कि एक वृद्धा को सम्मोहन कर उसके कानों के कुण्डल उतरवा लेने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में धूमधाम से हुआ गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन
महापुरुषों की जयन्ती पर पुष्प ही न चढ़ाएं, बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवन में करें धारण – जितेन्द्र रघुवंशी