हरिद्वार: ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास पेट्रोल पंप पर शनिवार रात बदमाश ने तमंचा दिखाकर जमकर लूटपाट की। पेट्रोल पंप कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, ज्वालापुर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के सामने स्थित शिवालिक फिलिंग स्टेशन पर शनिवार रात तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
देवपुरा निवासी यशदेव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 1 बजे उनके पेट्रोल पंप का पूर्व कर्मचारी दर्शन सिंह डागर निवासी बिजनौर पहुंचा। पहले तो दर्शन सिंह ने कुछ देर वहां पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत की और फिर मौका देखकर कार्यालय में घुस गया। बदमाश दर्शन सिंह पेट्रोल पंप पर काम कर चुका था, उसे पता था कि कैश कहां पर रहता है।
मौका देखकर बदामाश दर्शन सिंह ने गल्ले में रखे 60 हजार रुपए निकाल लिए। इस दौरान कर्मचारी मौके पर आ गए। उन्होंने दर्शन सिंह को रोकना चाहा तो उसने तमंचा कर्मचारियों पर तान दिया और बाइक पर बैठ फरार हो गया।
जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी को 10 हजार रुपए की गड़बड़ी करने पर 2 दिन पहले ही पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा निकाल दिया गया था।
एसपी सीटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


More Stories
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत परिसर की दीवारों पर हुआ देशभक्ति-आधारित सज्जीकरण