डॉ संदीप भारद्वाज नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से आज एक 8 माह के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है।
सूचना मिलने के बाद तत्काल हरिद्वार पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में शनि दान मांगने वाले एक व्यक्ति को संदिग्ध माना जा रहा है। जनपद पुलिस ने स्थानीय लोगों से इस संबंध में सतर्क रहने एवं अपने आसपास ऐसे व्यक्ति को चिन्हित करने का सहयोग मांगा है।
बताते चलें कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला कड़च्छ से 8 महीने का बच्चा कोई उठा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिदान माँगने वाले को संदिग्ध माना जा रहा है जो पीला कुर्ता व धोती पहने है। जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष एवं रंग गोरा है।
इस संबंध में नवल टाइम्स न्यूज़ आपसे यह विनती करता है कि आप यदि ऐसे किसी भी व्यक्ति को देखते हैं या इस घटना से सम्बन्धित कोई जानकारी है तो तत्काल इसकी सूचना निकटवर्ती पुलिसकर्मी या फिर निम्न नंबर पर दें।
प्रभारी कोतवाली ज्वालापुर 9411112828
सिटी कंट्रोल 9411112973



More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमण्डल) में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी