हरिद्वार: वर्तमान में चार धाम यात्रा चरम पर है यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु विभिन्न चौराहों पर पुलिस जवान व होमगार्ड के जवान नियुक्त किए गए हैं।
दिनांक 24.05.2025 को होमगार्ड निर्दोष जिनकी ड्यूटी यातायात लाइन रुड़की से मंगलोर नहर पुल पर लगाई गई थी जो अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दे रहे थे।
इस दौरान नहर पटरी रुड़की की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो के चालक को दूर से होमगार्ड द्वारा इशारा किया तो स्कार्पियो सवार को ये बात नागवारा गुजरी। चालक ने होमगार्ड जवान के साथ अभद्रता, गाली-गलौच व मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली।
प्रकरण के संबंध में कोतवाली मंगलौर में अभियोग पंजीकृत कर मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया
विवरण आरोपित
अमित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन