हरिद्वार: आपसी कहासुनी में दोस्त के सिर पर फट्टे से हमला पर मौत की नींद सुलाने वाले आरोपित युवक को कलियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त फट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बीते रोज बाइक ठीक कराने के दौरान दो दोस्त के बीच हुई कहासुनी व मारपीट में ललित को गंभीर चोट आई थी। जिसे उपचार के लिए रूड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जबकि आरोपित संजेश कुमार उर्फ काला उम्र 39 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम रिठौराग्रंट थाना सिडकुल को ज्यादा चोट लगने के कारण एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। वहां से आज डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि इस सबंध में मृतक ललित की पत्नी सुमन निवासी ग्राम रिठौरा ग्रंट थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार ने अपने पति ललित की हत्या के संबंध में थाना कलियर में मुकद्मा दर्ज कराया था।
पुलिस गिरफ्त में आरोपित बताया कि ग्राम जसवावाला धनौरी में ललित कुमार व संजय कुमार उर्फ काला निवासी ग्राम रिठौराग्रंट थाना सिडकुल का पैसों के लेनदेन को लेकर गाली गलौज व ललित द्वारा संजेश को पत्नी के छोड़कर चले जाने का ताना मारने पर संजेश ने गुस्से में आकर ललित पर वहीं पड़े एक लकड़ी के फट्टे से वार कर दिया था, जिससे ललित कुमार के सर में काफी चोट आई। साथ ही जमीन पर गिरने के कारण संजेश को सर में चोट आई थी।
घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया व संजेश को एम्स ऋषिकेश रेफर किया।
उसकी सुरक्षा के लिए थाने से पुलिस कर्मचारी भी एम्स भेजे गए। एम्स ऋषिकेश में उपचार के बाद संजेश को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जहां से पुलिसकर्मीेे संजेश को सीधे थाने लेकर आए। पूछताछ के दौरान संजेश को गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन