हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम में चोरों ने एमएनए सहित कई दफ्तरों पर धावा बोला। चोर इन दफ्तरों के ताले तोड़कर कई फाइलें लेकर फरार हो गये। चोरों की यह पूरी करतूत दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र स्थित नगर निगम स्थित नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित 5 दफ्तरों के पहले तो चोरों ने ताले तोड़े, उसके बाद दफ्तरों में घुसकर वहां रखी अलमारियों के ताले तोड़ फाइलों को खंगाला।
घटना करीब देर रात्रि तीन बजे के लगभग हुई। प्रथम दृष्टया चोर कार्यालयों में पैसा चुराने नहीं बल्कि कुछ जरूरी फाइलों पर हाथ साफ करने आए थे।
एक सीसीटीवी फुटेज में एक चोर जाते समय हाथ में कुछ फाइलें लेकर जाता दिख रहा है। निगम में हुई इस चोरी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मजेदार बात यह कि जिस स्थान पर चोरी हुई है वहां चौकीदार मौजूद रहता है।
एमएनए दयानंद सरस्वती ने बताया निगम क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बाकायदा चौकीदार की तैनाती की गई है। उसके रहते कैसे चोरों ने पांच दफ्तरों के ताले तोड़े, वहां से जरूरी कागजात चुरा लिए यह जांच का विषय है।
इसी को देखते हुए अब चौकीदार के खिलाफ कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसएनए श्याम सुंदर दास का कहना है कि उनके संज्ञान में चोरी की वारदात सुबह 9 बजे आई। जिसके बाद जब वे निगम पहुंचे। अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि चोर क्या-क्या ले गए। उन्होंने बताया पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन