- मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद हो सकेगी नाम वापसी
नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल और सहायक चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा तथा विकास कुमार झा की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र हासिल किया। जिसमें अध्यक्ष और महासचिव पद पर एक एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 19 सदस्यों ने नामांकन पत्र हासिल किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार, 29 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल होने के उपरांत मंगलवार को ही नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही नाम वापसी होगी।
इसके बाद 31 मार्च को (जरूरत पड़ने पर) मतदान और मतगणना होगी।
प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल के साथ सहायक चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा और विकास कुमार झा सहायक चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है। निगरानी समिति के सदस्य ठाकुर शैलेंद्र सिंह मौजूद रहें।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष- ‘उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम
हरिद्वार: स्कूल वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी , 45 स्कूल वाहनों के हुए चालान