हरिद्वार: अभी कुछ दिन पूर्व थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत दिनदहाड़े ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल बदमाशों के बारे में हरिद्वार पुलिस को सूचना मिलने पर कि उक्त घटना से संबंधित कुछ बदमाश उत्तर प्रदेश से हरिद्वार की तरफ आ रहे हैं
जिस पर सीआईयू एवं भगवानपुर पुलिस की सिरचंदी डाडली रोड पर बदमाश/बदमाशों की घेराबंदी करने पर बदमाश/बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर झोंकने के फलस्वरुप समय लगभग 19:30 बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने पर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया है।
जानकारी पर उक्त बदमाश रोहित पुत्र रामकिशन निवासी चोली प्लॉट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उक्त ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल एवं वांछित था। अन्य की संभावना के दृष्टिगत क्षेत्र में कांबिंग जारी।
एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार