हरिद्वार, 7 अप्रैल: भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार दाताराम चौहान ने बहादराबाद पीठ बाजार में दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दाताराम चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर लगने वाले पीठ बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं।
दाताराम ने कहा कि पीठ बाजार का कोई टेंडर नहीं हुआ है। इसके बावजूद फल सब्जी विक्रेताओं से 200 से 300 रुपए बिना रसीद के वसूले जा रहे हैं। कुछ लोग संगठित होकर दुकानदारों से पैसे वसूल रहे हैं।
आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोग छोटी-मोटी दुकानदारी पीठ बाजार के माध्यम से करते हैं। लेकिन उन्हें भी लूटने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने शासन प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध रूप से पैसे की वसूली कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। दाताराम चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी तो किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
यूपी सिंचाई विभाग को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। प्रैसवार्ता में जिला अध्यक्ष अलीम अंसारी ने भी विचार रखे।


More Stories
हरिद्वार: नहर में मिला15 वर्षीय किशोर का शव, इलाके में फैली सनसनी
हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया निवाला
हरिद्वार: “देश जनहित” राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका का भव्य विमोचन, पत्रकारों के लिए बीमा योजना की घोषणा