हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से दुखद समाचार आया है जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया।
हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। हादसा हरिद्वार लक्सर रोड पर सुल्तानपुर में हुआ।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर स्थित हनुमान चौक के समीप बाइक सवार दो लोग लक्सर की ओर जा रहे थे, जिन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया तथा घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा।
हादसे में रतीराम उम्र 58 वर्ष निवासी पंडित पुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजेंद्र पुत्र कलीराम निवासी सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है।


More Stories
कोटा: छात्राओं में आत्मरक्षा एवं स्वाभिमान की भावनाओं को सुदृढ़ करने हेतु कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में महिला प्रकोष्ठ समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटा में ‘लोक मंथन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन