अभिनव कौशिक,हरिद्वार: बुधवार शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश के चलते कुंभ नगरी का जन् जीवन प्रभावित हुआ।
कई दिनों के बाद हरिद्वार में आज जमकर बारिश हुई। 2 घंटे में करीब 100 मिली मीटर से अधिक बारिश हो गई जिससे बाद जहां तहां जल भराव हो गया।
खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी है जिसमें अक्सर पानी नहीं आता लेकिन बारिश के मौसम में पहाड़ों का पानी आ जाता है ऐसे ही आज बारिश के बाद आए पानी के सैलाब में एक ट्रक बह गया और बहकर गंगा जी में चला गया।
गनीमत यह रही की ट्रक के अंदर कोई कावड़िया मौजूद नहीं था।सूचना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वहीं बारिश का प्रभाव पूरे हरिद्वार में ही देखने को मिला जहां चंद्राचार्य चौक ,भगत सिंह चौक पूरी तरह पानी से भर गए और जीवन अस्त व्यस्त रहा ।
वहीं विभिन्न कॉलोनीयों जैसे विष्णु गार्डन कॉलोनी ,ज्वालापुर के अंदर कॉलोनियों में पानी भरने से जीवन अस्त व्यस्त रहा।


More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
महाविद्यालय बनास-पैठाणी के वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के किया शैक्षिक भ्रमण
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : प्राचार्य प्रो. नवीन भगत