संजीव शर्मा,हरिद्वार: भेल हरिद्वार की कई एकड़ जमीन DM ने टिहरी विस्थापित THDC के नाम हस्तांतरित कर दिया और आज सेक्टर 3 में STP प्लांट के पास बिना भेल प्रशासन को सूचना दिए बाउंड्री स्टार्स कर दिया।
जिसके बाद भेल प्रशासन और भेल की ट्रेड यूनियन एसोसियेशन मौके पर धरना लगा के बैठी हुई है।
जानकारी के अनुसार भेल द्वारा टिहरी विस्थापितों के पुर्नवास के लिए आवंटित की गईं प्रस्तावित से अतिरिक्त जमीन पुर्नवास अधिकारीयों की मिली भगत से खुर्द बुर्द कर दिया गया।
अब फिर से टिहरी विस्थापित विभाग और जिला प्रशासन पहुंच गया भेल की जमीन पर कब्जा करने।
जानकारी के लिए बता दें कि टिहरी बांध के विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा हरिद्वार में भूमि आवंटित की गई थी। बीएचईएल हरिद्वार द्वारा सिंचाई विभाग को 92एकड जमीन प्रदान की गई थी।
सिंचाई विभाग द्वारा अवस्थापना (पुनर्वास) खण्ड ऋषिकेश को कुल 86एकड़ जमीन प्रदान की गई। जबकि अवस्थापना (पुनर्वास) द्वारा 116एकड़ जमीन का आवंटन पुनर्वास हेतु किया जा चुका है।
मंगलवार को 10 अक्टूबर को प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बीएचईएल हरिद्वार की जमीन पर कब्जा करने और आवंटन करने का जबरन प्रयास किया जा रहा है।
जिस जमीन को आज कब्जा किया जा रहा है,वह भूमि भू-राजस्व अभिलेखों में बीएचईएल के नाम से दर्ज है और इस जमीन का मालिकाना हक भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार का है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स