आज दिनांक 15 .2 .2024 में शिवसेना इकाई हरिद्वार की ओर से उत्तराखंड शिवसेना प्रदेश प्रमुख आदरणीय श्री देवेंद्र प्रजापति जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सत्यवीर राठौर प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव व जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश प्रमुख श्री देवेंद्र प्रजापति जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
ज्वालापुर हरिद्वार तहसील के निकट कुम्हार महार धर्मशाला में जन्म दिवस के उपलक्ष में ब्लड डोनेशन का एक कैंप लगाया गया जिसमें काफी संख्या में शिव सैनिकों ने ब्लड डोनेट के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी शिव सैनिको व पदाधिकारीयो ने ब्लड डोनेट किया व प्रदेश प्रमुख को जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी और प्रमुख जी की लंबी उम्र की कामना की।
कार्यक्रम में अचानक से आए प्रदेश प्रमुख जी पर सभी शिव सैनिकों ने फूल बरसाकर अभिनंदन किया और गले लगा कर बधाई दी वहीं दूसरी और प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर चौहान ने सिंह द्वार पर ब्रह्मलीन बालासाहेब गंगा घाट पर दीप पर ज्वलित कर मां गंगा से अपने प्रमुख की लंबी उम्र की कामना की।
आज सुबह से ही प्रजापति जी के घर में फोन पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा पूरे प्रदेश में शिव सैनिकों द्वारा किए गए भव्य कार्यक्रमों को देखकर देवेंद्र प्रजापति ने सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।
सत्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि फरवरी के इस माह में माननीय शिवसेना पंत प्रमुख श्री एकनाथ शिंदे साहब एवं शिवसेना युवा सांसद प्रमुख नेता आदरणीय श्रीकांत शिंदे एवं हमारे बड़े भाई व शिवसेना उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख आदरणीय श्री देवेंद्र प्रजापति जी का जन्म उत्सव एक ही माह में पडना सभी शिव सैनिकों के लिए गर्व की बात है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गढ़वाल मंडल महासचिव पूरन सिंह कश्यप गढ़वाल मंडल सोशल मीडिया प्रभारी शिवाकांत पाठक प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह जी प्रदेश सह सचिव मुकेश उपाध्याय प्रदेश आईटी प्रभारी राजकुमार प्रजापति जिला उप प्रमुख पवन एडवोकेट विधानसभा संपर्क प्रमुख हरिद्वार ग्रामीण नेमीचंद सैनी मोनू गिरि रामाशीष राठौर परमजीत राठौर अरुण कुमार राठौर रविंद्र कुमार राठौर सतीश कुमार राजेंद्र सिंह चौहान साहब सिंह नवीन शुभम प्रजापति निषाद प्रजापति आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग