नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो जाने का मामला सामने आया है।
इस टक्कर से एंबुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार यात्रियों को भी काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की है।
बता दें कि सिडकुल स्थित पैनासोनिक कंपनी की यूनिट एक में काम करने वाले जगजीत सिंह को अचानक पथरी का दर्द उठा। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे भूमानंद अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
एंबुलेंस अभी रानीपुर झाल से यू टर्न लेकर मुड़ी ही थी कि हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एंबुलेंस पलट गई, जिसके चलते एंबुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही मौत हो गई।
एंबुलेंस के चालक, परिचालक व कार सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।


More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया