- एक स्कूल खोलने का अर्थ 100 जेलों को समाप्त करना – महामंडलेश्वर कपिल मुनि
अनूप कुमार, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार को बच्चों के प्ले ग्रुप खुशी प्री स्कूल का उद्घाटन हुआ।
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर कपिल मुनि, पंडित आचार्य लक्ष्मण शर्मा, प्रेम नगर आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार, एवं मंगल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा छोटे बच्चों ने हनुमान चालीसा का सुंदर पाठ कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ हिंदी पर भी जोर दिया जाएगा, इस बात की उन्हें खुशी है।
उन्होंने कहा प्ले स्कूल में अबोध बालक बालिकाओं को अक्षरों, कलर, फलों, पुष्पों का ज्ञान करवाया जाता है, और यह एक खुशहाल परिवार की तरह होता है, जहां बच्चा अपने घर की तरह जिंदगी में कुछ सीखना शुरू करता है ।


More Stories
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार