May 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: राजा भगीरथ के नाम पर घाट और प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग

हरिद्वार, 14 मई। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट ने हरिद्वार में राजा भगीरथ के नाम पर भव्य घाट और उनकी प्रतिमा स्थापित करने तथा भगीरथ बिंदु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई है।
इस संबंध में संगठन की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान 111 मीटर लंबा मांग पत्र भी जारी किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि महाराजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर गंगा को धरती पर लाने का कार्य किया था, लेकिन उन्हें वह सम्मान आज तक नहीं मिल पाया जिसके वे वास्तविक हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में उनके नाम पर भव्य घाट और प्रतिमा स्थापित किए जाने के साथ भगीरथ बिंदु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाना चाहिए।

मांग पत्र जारी करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत 10 हजार से अधिक सनातनियों के हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएंगे। इसके बाद मांग पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने बताया कि बीएचईएल सैनी समाज, मां भगवती जन सेना समिति, शिव कल्याण जन सेवा समिति सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मांग पत्र पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य प्राणनाथ (संजय सैनी), प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा तथा कार्यालय प्रमुख प्रीति देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author