हरिद्वार: एक महिला द्वारा पंखे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
आत्महत्या का कारण गृह कलेश बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला रूड़की के आदर्शनगर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतका प्राची का विवाह करीब नौ वर्ष पूर्व आदर्शनगर निवासी राहुल के साथ हुआ था। चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था और इसी के चलते प्राची पिछले दिनों अपने मायके चली गई थी। दो दिन पूर्व ही प्राची अपनी ससुराल वापस लौटी थी।
बुधवार की सुबह महिला ने दोनों बच्चो को तैयार कर स्कूल भेजा और फिर राहुल भी अपने काम पर चला गया। राहुल के माता-पिता घर में ही मौजूद थे। घर का काम करने के बाद प्राची अपने कमरे में चली गई।
जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो सास ने उसके कमरे में जाकर देखा। कमरे के अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गई। कमरे में प्राची का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना अपने पुत्र और पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
कोटा: भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय कार्यकारणी घोषित, सिसोदिया महामंत्री और श्रीमती राजेश महिला विभाग अध्यक्ष
महाविद्यालय नानकमत्ता में एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता योजना अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: जमीन मालिक और कॉलोनाइजर के विवाद में फंसे प्लॉट खरीदार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार