हरिद्वार: आज सेवा भारती रानीपुर नगर की बैठक विष्णुलोक कॉलोनी की आंगनबाड़ी नंबर ५ में हुई जिसमें विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गयी।
बैठक में श्री अनिल जी(प्रांत संगठन मंत्री)का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक की अध्यक्षता श्री राजीव माहेश्वरी जी(रानीपुर नगर के अध्यक्ष) ने की।

बैठक में स्वयलंबन, किशोरी विकास, संस्कार, अधिक से अधिक सेवा भारती केंद्रों का विस्तार जैसे मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में सुभास्तनी के गीत,ग यात्रिमंत्र,तथा चंदन है इस देश की माटी।आदि गीत गाए गए।
बैठक में हरिद्वार जिले के मंत्री दिनेश चंद सकलानी ,जिले के संगठन मंत्री शंभू प्रसाद ,सुनील पांडे जी (पार्षद) शिव नंदन , एस के गोयल , वीरेन्द्र मौर्य , नन्दलाल कुशवाह , रणबीर ,ओम प्रकाश दूदेजा ,अरविंद पाल , दिनेश पाल तथा रानीपुर सेवाभारती नगर की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना