- शादी में की हर्ष फायरिंग हरिद्वार पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
- शस्त्र शौक के लिए नहीं आत्म सुरक्षा के लिए होता है : एसएसपी हरिद्वार
दिनांक 15.02.2024 को कंट्रोल रूम रुड़की के माध्यम से कोतवाली रुड़की पर सूचना मिली कि ग्राम बरहमपुर में शादी समारोह में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायर किया गया है।
सूचना मिलने पर कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी की तो पता चला अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी में हर्ष फायरिंग की गई है जिससे शशि पत्नी सुभाष निवासी आदर्श नगर के दो जगह छर्रे लगे परंतु रिश्तेदारी होने के कारण आयोजक द्वारा घटना को पुलिस से छुपाते हुए घटना करने वाले को वहाँ से भगा दिया और अन्य रिश्तेदार व घायल महिला को भी घटना के विषय में पुलिस से कुछ न बताने को कहा।
मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई करने को कहा गया।
जिसपर घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा शादी समारोह के आयोजक ललित गिरी निवासी ग्राम बरहमपुर रुड़की व फायर करने वाले एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध दिनांक 18/०2/2024 को मुकदमा अपराध संख्या 95/24 धारा 336 आईपीसी व 30 शस्त्र अधिनियम बनाम ललित गिरी पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि घटना के अगले ही दिन कोतवाली रुड़की पुलिस ने आयोजक ललित गिरी को थाने में बुलाकर हर्ष फायर करने वाले का नाम पता पूछा तो खुलकर कुछ भी पुलिस को नहीं बताया जबकि जाँच के दौरान कॉलर जो मौके पर मौजूद था द्वारा एक शस्त्र धारक द्वारा शादी में ख़ाना खाने के दौरान हर्ष फायरिंग करने की पुष्टि की गई थी जिससे महिला घायल हो गई।
तीर्थनगरी हरिद्वार में होगा, संगीतमयी श्रीमद् बाल्मीकिय रामकथा का आयोजन : डॉ राघवेश दास वेदांती
इसरो ने अगली पीढ़ी के लिये लॉन्च किया मौसम उपग्रह INSAT-3DS , जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग