हरिद्वार: शनिवार की अल सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कांवड़ पटरी उत्तराटेक कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आईआईटी के दो छात्रों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि बाइक सवार युवकों की पहचान शशि गौरव पुत्र शशि भूषण सिन्हा निवासी ग्राम धनामा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार और कमलेश मीणा पुत्र बाबू लाल मीणा निवासी नीम का थाना राजस्थान के रूप हुई है।
दोनों मृतक आईआईटी रुड़की के छात्र हैं। मृतकों के शव का पंचनामा भारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


More Stories
हरिद्वार: शौर्य दिवस के रूप में हर्षौल्लास से मनाया कारगिल विजय दिवस, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: वाहन में वीआईपी नंबरों की होड़- नई सीरीज खुलते ही लाखों में बिका एक नंबर, जानिए….
हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष