हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शाम की आरती तक लगभग 76 लाख 50 हजार श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। भारी भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली।
जल पुलिस की सतर्कता से दो युवकों की जान बची, गंगा में बहने से किया रेस्क्यू
वहीं स्नान के दौरान जल पुलिस और आपदा राहत दल की तत्परता से दो युवकों की जान बच गई। विष्णु घाट पर स्नान करते समय हरदोई निवासी किशोर मुनीम गंगा के तेज बहाव में बहने लगा, जिसे जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं दुसरी ओर हाथी पुल के पास हरियाणा निवासी रोहताश भी तेज धारा में फंस गया, जिसे पुलिस रेस्क्यू टीम ने सकुशल बचा लिया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।


More Stories
हरित परिवहन को मुख्यमंत्री धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को किया फ्लैग ऑफ
मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा-विशाल सिंह ठाकुर
हरिद्वार- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन550 क्षेत्रवासियों ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी