संजीव शर्मा, हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र के हरिजीत सिंह को उत्तराखण्ड माटी कला बोर्ड में सदस्य के पद पर नामित किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
बता दें कि हरिजीत सिंह ज्वालापुर में गोल गुरूद्वारा क्षेत्र में नानकपुरी कालोनी निवासी हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि माटी कला बोर्ड के सदस्य के रूप में श्री हरिजीत सिंह की नियुक्ति प्रदेश में माटी कला एवं कुम्हार समुदाय से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नामित सदस्य के कर्तव्य, दायित्व, अधिकार एवं सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश तथा अन्य आवश्यक प्रावधान संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा पृथक आदेश जारी कर निर्धारित किए जाएंगे।
श्री हरिजीत सिंह के नामांकन पर उनके समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हरिद्वार जनपद के लिए सम्मान की बात बताया है।


More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग