डी पी उनियाल गजा ( टिहरी): नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मंडल के अंतर्गत विभिन्न शक्ति केन्द्रो पर भारती जनता पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी के लिए जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
शक्ति केन्द्रो पलाम ‘ नैचोली,कुलपी,बंडरिया, खडवालगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार में गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैंं।
केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भ्रष्टचारियों का साथ दे रही है। गिरीश चंद्र बंठवाण ने कहा कि कांग्रेस हार को देखते हुए हताश व निराश हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल भ्रम ,तथा गुमराह कर रहे हैं । मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत तथा महामंत्री ज्योति प्रसाद पंत ने कहा कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए हम सभी को हर बूथ स्तर पर तैयारियां पूरी करनी हैं।
कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है ,गजा मंडल के प्रत्येक शक्ति केन्द्रो पर पर सभा का आयोजन किया जा रहा है , पथ सभा में प्रधान खडवाल गांव सुरेन्द्र सिंह नेगी,बीर सिंह असवाल, गबर सिंह नेगी, ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कमल सिंह कुट्टी, रामकृष्ण नौटियाल, मूर्ति राम , सोना देवी, मथुरा देवी,उजला देवी, बैशाखी, नैन सिंह मदन लाल उनियाल ,हंश लाल सिंह चौहान,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक