- विभिन्न कैरियर विकल्पो से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
आज दिनांक 12 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौड़ी गढ़वाल में महाविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग समिति द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके कैरियर के प्रति जागरूक करना और उन्हें महाविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों के अंतर्गत आने वाले करियर विकल्पों की जानकारी देना था।
कार्यशाला का आरंभ करते हुए महाविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग समिति की संयोजिका डॉक्टर सुनीता चौहान ने महाविद्यालय में गठित करियर काउंसलिंग समिति के उद्देश्यों, सिद्धांतों और कार्यप्रणाली के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए डॉ मुकेश शाह ने छात्र-छात्राओं को अपने विषय अर्थशास्त्र में विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की। समाजशास्त्र के प्राध्यापिका डॉक्टर तनुजा रावत ने भी अपने विषय समाजशास्त्र से संबंधित शोध क्षेत्र एवं एम0 एस0 डब्ल्यू0 के संबंध में छात्राओं के समक्ष महत्वपूर्ण जानकारी रखी।
डॉ रजनी बाला, डॉक्टर गणेश चंद, डॉक्टर जयप्रकाश पंवार एवं डॉक्टर सरिता ने अपने-अपने विषयों से संबंधित विभिन्न रोजगार विकल्पों को छात्र-छात्राओं के समझ रखते हुए छात्रों को अपने उद्देश्यों को निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।
कार्यक्रम के अंत में इस कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसपी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अपने करियर विकल्पों को चुनने और उन पर सतत् परिश्रम कर सफलता अर्जित करने की उम्मीद जताई।
इस कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गणों, कार्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग