हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के सुबह दो गुटों के बीच हुई मारपीट में फायरिंग हुई। जिससे एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक सिंहद्वार इलाके में गुरुवार तड़के तीन बजे के आसपास वकील के बेटे की किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान वकील के बेटे ने फायरिंग कर दी और गोली दूसरे पक्ष के एक युवक के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि पूर्व में भी युवक ने एक घर में घुसकर युवक पर गोली चलायी थी, जिसके संबंध में कनखल थाने में मुकद्मा दर्ज करवाया गया था।
थानाध्यक्ष कनखल ने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी भी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है. इस मामले की जांच की जा रही है कि क्या वास्तव में किसी को गोली लगी है या फिर सिर्फ दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए गोली लगने का बहाना किया जा रहा है.
वहीं, सुनने में ये भी आ रहा है कि घायल युवक ने मुकदमा दर्ज कराने से ही साफ इनकार कर दिया है. घायल युवक को कहना है कि वो वकील के बेटे से खुद ही बदला लेगा.
बता दें कि अधिवक्ता पुत्र पर पहले भी कनखल थाने में मुकदमे दर्ज हैं. थानाध्यक्ष कनखल ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है. यदि पीड़ित पक्ष मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं देता तो पुलिस जांच के बाद अपने स्तर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेगी. ताकि इलाके का माहौल खराब न हो सके.



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन