February 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: सड़क हादसों में एक कांवडि़ए की मौत, दो की हालत गंभीर

हरिद्वार: आज जनपद हरिद्वार के  श्यामपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक कांवडि़ए की मौत हो गयी। जबकि दो कांवडिए गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं कनखल थाना क्षेत्र में दूसरी घटना में एक कांवडिए को कांवडि़यों के वाहन ने टक्कर मारी दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से यूपी के अमरोहा जा रहे दो कांवडियों की बाइक पर पीछे से तेज गति से आ रहेे छोटे हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। टककर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक काफी दूर तक घिसटते चले गए। दुर्घटना में बाइक चला रहे प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दुर्घटना के बाद कांवडि़यों ने हाईवे जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवडि़यों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और एंबुलेंस की मदद से घायल रणवीर को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक कांवडिए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

घटना के बाद पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

वहीं कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास नीलकंठ महादेव से जल लेकर पैदल लौट रहे दिल्ली निवासी कांवडिए अजय को पीछे से तेज गति से आ रहे कावडि़यों के एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अजय को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया है।

About The Author