हरिद्वार, 20 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा एवं हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने हिंदु हितों के संरक्षण के लिए कदम उठाने की मांग की है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान संत महासभा के संरक्षक मदन महाराज ने कहा कि देवभूमि के सभी धर्म गुरुओं, अखाड़ों, मठ मंदिरों सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में हिंदुओं के धार्मिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के जमीन खरीदने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। राज्य में लगातार बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। असामाजिक तत्वों पर सरकार को गंभीरता के साथ रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर प्रत्येक हिंदू को जागरूक होने की आवश्यकता है।
उन्होंने डेमोग्राफी परिवर्तन के खतरे का भी अंदेशा जताया। मदन महाराज ने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा व्यवस्था के लिए तीर्थ परिषद का गठन किया जाए। तीर्थ पुरोहित मठ मंदिर के संचालक जनप्रतिनिधियों एवं अखाड़े के धार्मिक गुरुओं को स्थान दिया जाए। पुलिस प्रशासन आदि विभाग तीर्थ परिषद के अधीन कार्य करें।
महंत गोपाल गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाएं अच्छी होनी चाहिए। स्थाई निर्माण अधिक से अधिक किए जाएं। जिससे लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके। तीर्थ स्थलों की मान मर्यादा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। संत महापुरुषों के लिए बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था कुंभ क्षेत्र में बेहतर तरीके से होनी चाहिए। कुंभ मेला सनातन परंपराओं का केंद्र बिंदु है।
प्रेसवार्ता में योगेंद्र वर्मा, उर्मिला यादव, आचार्य अजय कृष्णा, विजय पांडे, विश्वास भार्गव, साक्षी वर्मा, अमरीश त्यागी, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अशोक शर्मा, शिवम शर्मा, बृजेश शर्मा, योग ठाकुर, मनोहर ठाकुर, तनु त्यागी आदि मौजूद रहे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अर्ध वार्षिक बैठक दिल्ली में संपन्न
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर महाविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित