देवेंद्र सक्सेना, कोटा: आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार कोटा एवं गायत्री परिवार की युवा शाखा “दिया” के तत्वावधान में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन में तरु पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार एवं युवा शाखा के सैकड़ों परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमराज पांचाल, रामभरोसे शर्मा, रामेश्वर आंकड़, रघुवीर मालवीय, रामगोपाल मालव, आदित्य विजयवर्गीय, मुकेश प्रजापति, ललित सोनी, मनीष राज, मनीष नामा, लोकेश चतुर्वेदी, रणजीत सिंह, बलबीर सिंह, उमाशंकर शर्मा एवं उषा राठौर दीदी सहित अनेक परिजनों ने सहभागिता की।
सभी परिजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक तरु पूजन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात हेमराज पांचाल भाई साहब ने सभी उपस्थित जनों को वृक्ष संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट, कोटा के व्यवस्थापक श्री प्रभाशंकर जी दुबे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में वृक्षारोपण के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सभी से आग्रह किया कि वे अपने जन्मदिवस, विवाह दिवस अथवा किसी प्रियजन की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण हेतु निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत अपना अंशदान भी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं अल्पाहार के साथ हुआ।
“एक वृक्ष – सौ पुण्य कर्म”
“वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ”


More Stories
हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में फंसे दो आईएएस अधिकारियों को नही मिली राहत, निलंबन छह माह और बढ़ा
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पंच परिवर्तन के माध्यम से क्रांतिकारियों के सपने पूर्ण होंगे – श्रीकांत