डी पी उनियाल गजा टिहरी गढ़वाल: अगस्त्यमुनि रुद्र प्रयाग महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने टिहरी के रानीचौरी में मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति का भ्रमण कर अराधना धूप बत्ती अगरबत्ती संस्थान में स्वरोजगार के गुर सीखे।
राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्र प्रयाग के भूगोल विभाग का शैक्षिक भ्रमण डा. एल. डी . गार्गी विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने रानीचौरी में धूप बत्ती अगरबत्ती व टोकरी बनाने का कार्य देखा ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा ने छात्रों को बताया कि किस तरह वेस्ट से बेस्ट मैटेरियल बनाकर स्वरोजगार किया जा सकता है।
कहा कि स्वरोजगार से भी आय बढाई जा सकती है ,हमें छोटे-छोटे स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एल डी गार्गी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नई नई जगहों पर ले जाकर नई चीजों से परिचित कराना और स्वरोजगार के क्षेत्र में प्रेरित किया जा सके।
शैक्षिक भ्रमण में छात्र छात्राओं ने फूलों से धूप बत्ती अगरबत्ती बनाना, प्लास्टिक के रैपरों टोकरी,गाय के गोबर से धूप बत्ती बनाना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
संस्था में इस अवसर पर डॉ विजय किशोर बहुगुणा, उद्यमी सुषमा बहुगुणा, अंजलि सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों में उत्साह देखा गया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग