राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव पौड़ी मे सत्र 2024- 25 के लिए संबद्धता विस्तारीकरण हेतु श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण समिति के संयोजक प्राचार्य प्रो. संजय कुमार की अध्यक्षता में समिति ने महाविद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया एवं सभी प्रपत्रों की जांच की।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी ने सभी दस्तावेज एवं भौतिक सामग्री के साथ ही महाविद्यालय की स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय ,प्रयोगशाला ,व्याख्यान कक्ष इत्यादि का निरीक्षण करवाकर विश्वविद्यालय को संबद्धता विस्तारीकरण हेतु आख्या प्रेषित की। निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय से संबंधित महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की।
निरीक्षक मंडल में डॉ. गजराज सिंह, डॉ संजीव कुमार भट्ट, डॉ. दीप्ति, डॉ.अर्चना, डॉ.जगदीश चंद्र भट्ट, डॉ. अवतार सिंह, डॉ. एसपी शर्मा मौजूद रहे।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में आदित्य शर्मा,डॉ दीपक कुमार, डॉ.चंद्र बल्लभ नैनवाल, डॉ. प्रियंका भट्ट, डॉ. राकेश विष्ट के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, वीरेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।



More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं सखी किट वितरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
महाविद्यालय लमगड़ा अल्मोड़ा में “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कार्यक्रम और नशा मुक्ति रैली का आयोजन