इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी को आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को देहरादून में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा नैक प्रत्यायन में बी प्लस ग्रेड आने पर 6 लाख रुपए के चेक के साथ ही प्रमाण पत्र महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित को प्रदान किया गया।
प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय में नैक प्रत्यायन की टीम दिनांक 24 अगस्त 2023 को दो दिवसीय निरीक्षण पर आई थी।
निरीक्षण के उपरांत महाविद्यालय को 2.57 अंक के साथ बी प्लस ग्रेड प्रदान किया गया था। प्राचार्य ने इसके लिए समस्त महाविद्यालय परिवार सहित निदेशालय, शासन के सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
साथ ही उन्होनें कहा कि टीम द्वारा जो भी सुझाव महाविद्यालय को दिए गए थे उनको लेकर के काम किये जा रहे हैं और भविष्य में कोशिश है कि अगले प्रत्यायन में महाविद्यालय को अच्छे से अच्छे ग्रेड अंक प्राप्त हों।
महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग