शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को प्रभारी प्राचार्य डॉ० प्रमोद सिंह तथा नोडल अधिकारी महाविद्यालय मतदाता जागरूकता समिति डॉ० भरत गिरी गोसाई के दिशा-निर्देशन मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु सभी ने सामूहिक शपथ ली कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र मे अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओ की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस कार्यक्रम में श्री कुंदन लाल, श्री हरीश मोहन नेगी, श्री अजीत सिंह नेगी, श्री राकेश कुमार, श्री सुरेंद्र सिंह, श्री प्रताप राणा, श्री मिलन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग