चिन्यालीसौड़ : राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का पंचम एकदिवसीय शिविर आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आयोजित किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय से चुपल्या गांव होते हुए चिन्याली गांव व अंत में चिन्यालीसौड़ स्थित नागराजा मंदिर में स्वयंसेवकों का दल पहुंचा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता जागरूकता तथा प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम था जिसके तहत स्वयंसेवकों ने मार्गों में पड़े प्लास्टिक कूडे़ का निस्तारण किया तथा पैदल मार्गों को स्वच्छ किया।
स्वयंसेवकों के द्वारा विशेष रूप से चिन्याली गांव से नागराजा मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग में सफाई कार्यक्रम चलाया गया जिसके तहत मार्ग में पड़े हुए पीरुल को हटाया तथा झाड़ियों की सफाई की गई।
तदनन्तर नागराजा मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तथा इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों में स्वच्छता जागरूकता हेतु जनमिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी मंजू पाण्डे उपस्थित रही तथा उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया।
इस शिविर महाविद्यालय के पुस्तकालय सहायक श्री कौशल सिंह बिष्ट, नागराजा मंदिर के पुजारी श्री मुरारी लाल व बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण
लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ितों को किया राहत सामग्री का वितरण