पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव: राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘नशा मुक्त अभियान’ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशा किसी प्रकार का भी हो व्यक्तित्व के विनाश, निर्धनता की वृद्धि और मृत्यु के द्वार खोलता है।
इसके कारण परिवार तक टूट रहे हैं। आज का युवा शराब और हेरोइन जैसे मादक पदार्थो का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा है। इस आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त करना परमावश्यक है।
मंच का संचालन करते हुए इंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि भारत को युवाओं का देश माना जाता है। हमें युवाओं को नशे से बचाकर युवा शक्ति का राष्ट्र निर्माण में प्रयोग करना है।
आंकड़ो से पता चलता है कि देश में दस करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में हैं, जिनमें अधिकतर युवा हैं। यह बहुत ही चिन्तनीय है।
हर वर्ष पच्चीस सौ से तीन हजार युवा नशे की लत के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं।
नशा तस्करी के कारण हर प्रकार के क्राईम में वृद्धि हो रही है।
नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना होगा।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में आदित्य शर्मा, डॉ दीपक कुमार, डॉ चंद्र बल्लभ नैनवाल,डॉ प्रियंका भट्ट के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग