डी पी उनियाल, गजा, नरेन्द्र नगर: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में ग्रामीण जन विकास संस्थान द्वारा संचालित 6 माह के सिलाई प्रशिक्षण का समापन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ किया गया।
नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर हो सकती हैं , अपने घरेलू कार्यों के साथ साथ घर बैठकर ही अपनी आय बढ़ा सकती हैं ।
टी एच डी सी भागीरथी पुरम के सौजन्य से सामाजिक दायित्व मद में संचालित 6 माह के निशुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण के संचालक प्रबीन पंवार ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया।
सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं ।
घरेलू बाजार में स्वरोजगार स्थापित करने में इस प्रकार के प्रशिक्षण लाभदायक होंगे । प्रशिक्षिका सुनीता रावत ने सभी 35 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं की मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी। समापन पर निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने सभी प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर प्रतिमा देवी,सुमन, संगीता, दीपा सहित सभी महिलाएं उपस्थित रहीं ।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग