- पकड़े गए गैंग में यूपी के अमरोहा और भोपा मुजफ्फरनगर के दो शादीशुदा जोड़े भी हैं शामिल
- संगीन मामलों में हरिद्वार पुलिस ने दिखाई अपनी निपुणता, दिल्ली से चुराया गया 01 साल का बच्चा भी बरामद
- एसएसपी हरिद्वार खुद कर रहे थे पूरे मामले की मॉनिटरिंग, सभी टीमों को दे रहे थे अलग-अलग टास्क
- ये वाकई एक बड़ी कामयाबी है, हमने एक मां से किया अपना वादा पूरा किया- एसएसपी नवनीत सिंह
हरिद्वार: दिनांक 06.06.26 को झुग्गी झोपडी बैरागी कैम्प निवासी विनोद सोलंकी ने कोतवाली कनखल पर सूचना दी कि उसकी 3 वर्षीय नाबालिग बच्ची राधिका को कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया है। शिकायत पर तुरंत मु0अ0स0 196/26 धारा 137(2) भादवि पंजीकृत किया गया।
बच्चे से जुड़े इस मामले में पीड़ित पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को संजीदगी से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा बच्ची की जल्द और सकुशल बरामदगी की जिम्मेदारी देते हुए ये भी निर्देश दिये कि प्रकरण में हर घंटे की प्रगति के बारे में उन्हें अपडेट दिया जाये।
पीड़ित परिवार की माली हालत देखते हुए इतना तो साफ था कि ये अपहरण का मकसद फिरौती मांगना तो नहीं है। इसलिए पुलिस ने अपना फोकस परिवार की किसी नई/पुरानी दुश्मनी या बच्चा चोरी गिरोह की संलिप्तता के एंगल की ओर रखा।
डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग का संतुलन बनाते हुए पुलिस टीम ने हर वो रास्ता आजमाया जिससे कि बच्ची तक पहुंचा जा सके। इस दौरान मानसिक थकान से भरे डंप डाटा विश्लेषण, सैकडों कैमरा फुटेज का अवलोकन और मुखबिर तंत्र को एक्टिव करना महत्वपूर्ण रहा क्योंकि हर बीतता लम्हा बच्ची के लिए आफ़त का सबब बन रहा था। जुटाए गए डेटा के आधार पर सामने आए चेहरे की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया।
लगातार की जा रही मेहनत के दम पर जब कड़ी से कड़ी जुड़ी तो नतीजा ये निकला कि पुलिस ने गिरोह के कुल 06 सदस्य जिसमें 02 महिलाएं भी शामिल हैं, पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारी से सदमे में आए बच्चा चोर गिरोह के अन्य सदस्य अपनी जान बचाने के लिए अपहृत बच्ची को आनन्द बिहार रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में ही छोड़कर फरार हो गये।
बच्ची को RPF की सूचना पर हरिद्वार से दिल्ली पहुंची पुलिस टीम ने सकुशल रिकवर किया।
पूछताछ करने पर सामने आया कि इस गिरोह ने एक और बच्चा बीती 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किया था जिसका सौदा डेढ़ लाख में तय कर उसे बदायूं उ0प्र0 में बेच दिया गया था।
जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त करीब एक-डेढ़ साल के बच्चे कार्तिक को भी सकुशल बरामद किया। दिल्ली पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।
पूछताछ में ये भी प्रकाश में आया कि पकड़ा गया आकिल और प्रीती रेट तय कर बच्चे को अपना या अनाथ बताकर बेचते हैं।
पकड़े गए आरोपित-
1- मोहम्मद आकिल पुत्र अनिश अहमद निवासी पायती कला मिया सातूकी मजार के पास थाना डिडोली जिला अमरोहा उ0प्र0 हाल निवासी MDA कालोनी MU यूनिवर्सिटी के पास, मुरादाबाद उ0प्र0
2- नसीमा पत्नी मौहम्मद आकिल निवासी उपरोक्त
3- जुल्फेकार पुत्र स्व0 जमील अहमद नि0 ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा उ0प्र0
4- धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 होशराम निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मु0 नगर उ0प्र0 हाल निवासी केशव नगर शुगर मिल के सामने लक्सर हरिद्वार
5- प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र नि0 ग्राम भोजापुर तहसील माधनगढ थाना कुठौन्द जिला जालोन उ0प्र0 हाल नि0 सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मु0 नगर उ0प्र0
6- शिवा सिहं उर्फ गौरब पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी मौहल्ला पचरुकी गर्ग थाना शिवान सिटी जिला शिवान, बिहार हाल नि0 झुग्गी झोपडी जटवाडा पुल कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामद बच्चे
1- नाबालिग 3 वर्षीय बच्ची कुमारी राधिका
2- नाबालिग बच्चा कार्तिक
पुलिस टीम
1- व0उ0नि0 अनुज सिंह , 2- उ0नि0 नरेन्द्र सिहं, 3- उ0नि0 महिपाल सैनी, 4- उ0नि0 गम्भीर तोमर, 5- उ0नि0 नवीन चौहान (को0 नगर), 6- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी 7- अ0 उ0 नि0 मुन्ना नेगी, 8- हे0का0 जितेन्द्र शाह, 9- का0 जितेन्द्र कुमार, 10- हे0का0 अश्वनी शर्मा, 11- का0 उमेद सिहं, 12- का0 विपिन सकलानी,
13- का0 दिगपाल भण्डारी, 14- का0 मनीष रावत
15- का0 निर्मल रांगड ( को0 नगर ),16- का0 राकेश सिहं ( को0 नगर )
CIU टीम हरिद्वार-
1- प्रभारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट, 2- का0 वसीम ,3- का0 हरवीर सिंह रावत ,4- का0 दीप गौड ,5- का0 उमेश कुमार ,6- का0 नरेंद्र
A.H.T.U. हरिद्वार
1-हे0का0 राकेश कुमार ,2-का0 दीपक चन्द रमोला ,3-म0 का0 शशीबाला


More Stories
देहरादून: तंत्र-मंत्र और टोना-टोटके में 65 तोला सोने के आभूषण ठगने का सनसनीखेज मामला
कांग्रेस खुद की गलती, निर्वाचन आयोग और सरकार के गले में नहीं डाल सकती – अरविन्द सिसोदिया
गजा में सरकारी संपत्तियां बनीं निशाना, नगर पंचायत ने दर्ज कराई शिकायत