अभिनव कौशिक,नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के मंगलौर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक गैस से भरा टैंकर पलट गया। हादसा होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान हाईवे पर यातयात भी बाधित हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट करते हुए यातायात को सुचारू करवाया। टैंकर पलटने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जयपुर से इंडियन कंपनी का गैस से भरा एक टैंकर बहादराबाद प्लांट के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मंगलौर स्थित पुराने गंगनहर पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में सड़क से उसका पहिया नीचे उतर गया। टैंकर का पहिया सड़क से नीचे उतरते ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया।
जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक और परिचालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिसके कारण हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर यातायात पुलिस भी पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। जिसके बाद मौके पर स्थिति सामान्य हुई।



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती